पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय-सारिणी जारी

 

मथुरा, 08 जनवरी 2026।

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण को लेकर आंशिक संशोधन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियों की तैयारी, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्यवाही 07 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण तथा उन्हें मूल सूची में समाहित करने की प्रक्रिया 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक चलेगी। इसके बाद मतदान केन्द्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन तथा मतदाता सूची की फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य के दौरान सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।