मथुरा बार एसोसिएशन सचिव पद के लिए पूजा वर्मा ने किया नामांकन, अधिवक्ताओं के साथ निकाला जुलूस

 

मथुरा। मथुरा बार एसोसिएशन के सचिव पद के लिए अधिवक्ता पूजा वर्मा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान समर्थकों ने कचहरी से भ्रष्टाचार समाप्त करने के नारे लगाए।

जुलूस के बाद अधिवक्ता पूजा वर्मा बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत रूप से सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पश्चात उन्होंने कहा कि सचिव पद पर चुनाव लड़ने का उनका मुख्य उद्देश्य बार एसोसिएशन और कचहरी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण अधिवक्ताओं को रोजाना बदनामी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट, साथ में जर्मनी के संत पर परमाद्वितीया जी महाराज और श्यामानंद जी महाराज 

 

अधिवक्ता पूजा वर्मा ने कहा कि यदि उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी मिलती है तो अधिवक्ताओं की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और बार को पारदर्शी व सशक्त बनाया जाएगा।

नामांकन के दौरान उनके साथ अधिवक्ता ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह परिहार, प्रेम सिंह कर्दम, रवेंद्र कुमार ठाकुर, हरेंद्र सिंह ठाकुर, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि गौड, सी.एम. चौधरी, आर.बी. चौधरी, मोहन सिंह, अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज गोला, पंकज चौधरी, योगेश जादौन, भारत जैन, चंचल वर्मा, देवेंदरी, अर्चना पाराशर, नीलेश जादौन, बबलू राजपूत, ठाकुर देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।