अर्चना टकसालिया उप संपादक मथुरा।
तीर्थनगरी वृंदावन में सामने आया दुष्कर्म का मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि विश्वास के साथ की गई साजिश का गंभीर उदाहरण है। आरोपी दीपक ने पहले पीड़िता को यह भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसी भरोसे की आड़ में उसने नशीला पदार्थ पिलाया और पीड़िता की चेतना कमजोर होते ही उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को होश आया, तब तक उसकी आबरू लुट चुकी थी।

पीड़िता की तहरीर के अनुसार आरोपी ने रिश्ते और शादी का झांसा देकर भरोसा जीता। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर उसे असहाय स्थिति में पहुंचाया गया और दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना 4 जनवरी 2026 की है। मामला थाना वृंदावन क्षेत्र का है। आरोपी को 5 जनवरी 2026 को परिक्रमा मार्ग से राजपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
कौन और किसने कार्रवाई की:
गिरफ्तार आरोपी दीपक पुत्र बबलू, निवासी राजपुर थाना जैत, जनपद मथुरा (उम्र करीब 27 वर्ष) है। थाना वृंदावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोचा।
मामले में थाना वृंदावन पर मुकदमा संख्या 11/2026 धारा 69/123/127(2)/352/351(3)/74 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।








