पंडित श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा
मथुरा।अटल स्मृति सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने किया संगठन और विकास का आह्वान
मथुरा।
जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा मांट में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं ने अटल जी की विचारधारा, सुशासन और विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक विरासत आज भी भारतीय राजनीति के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि अटल जी ने देश को स्थिर, सशक्त और विकासशील दिशा दी। उनकी नीतियों से प्रेरणा लेकर भाजपा निरंतर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटी है। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि नागेंद्र दुवे गामा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा ने देश की राजनीति को नई सोच और नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक राजनीति और जनसेवा के उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और इन्हीं के आधार पर समाज में परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, मंडल अध्यक्ष राजेश, वीरेंद्र, संजय, दुर्गेश, राम कुमार उपाध्याय, महेश दुबे, हुकुम सिंह, विक्रम, रामू, रमनलाल गर्ग, प्रधान जयप्रकाश, रिंकु, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, मंडल महामंत्री सोनू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. गिरप्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष चौधरी, कुलदीप शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुशवाह और आईटी संयोजक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती मनीषा पाराशर ने किया, जबकि संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। सम्मेलन के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।








