अटल स्मृति सम्मेलन के जरिए भाजपा ने बलदेव में साधा राजनीतिक संदेश, एकजुटता और विकास पर दिया जोर

पंडित श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा । मथुरा। 

मथुरा जिले की बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन राजनीतिक दृष्टि से खासा अहम रहा। एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल कारव, बलदेव में आयोजित इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश और भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन में जुड़ा एक और अध्याय 

जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा आज भी भाजपा की राजनीति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों को साकार करने के लिए संगठन को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।

विधायक पूरन प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने देश को मजबूत नेतृत्व दिया और विकास की मजबूत नींव रखी। उनकी नीतियों और आदर्शों को अपनाकर भाजपा देश को आगे ले जाने का काम कर रही है।

प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने कहा कि अटल जी की विरासत केवल स्मृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके विचारों को जमीन पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास को भाजपा की प्राथमिकता बताया।

इस मौके पर सतपाल चौधरी, भानु प्रताप सिंह, पारस ठाकुर, मनीष ओझा, वेद प्रकाश सोलंकी, रामकुमार उपाध्याय, श्यामवीर चौधरी और भूरी सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश तरकर ने किया।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, अटल स्मृति सम्मेलन के बहाने भाजपा ने बलदेव विधानसभा में संगठन को और मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया