बड़ी समस्या के रूप में उभरता सर्वाइकल कैंसर

दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार

 

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध अभियान

– स्प्रिंग होप कैंसर फाउण्डेशन एवं कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में शुभारंभ आज

गोवर्धन। अन्धता निवारण एवं दिव्यांग जनों की सेवा में समर्पित संस्था कल्याणं करोति नेत्र संस्थान मथुरा – गोवर्धन रोड जचौंदा एवं स्प्रिंग होप कैंसर फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिसंबर रविवार को सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध अभियान -जागरण से निवारण तक का शुभारंभ होना है।

 

प्रातः 11 बजे से शुरू होने वाले इस अभियान को आशा बहनों के सहयोग से गति दी जाएगी। नेत्र संस्थान एवं फाउंडेशन आशा बहनों को अपने संसाधनों से यथा संभव सहयोग प्रदान करेगा। विशेषज्ञों द्वारा उन्हें तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही अंधता निवारण की दिशा में चल रहे संस्थान के कार्यों से भी उन्हें रूबरू कराया जाएगा।

संस्थान सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि यह बेहद महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा आशा बहनें समाज को रोग मुक्ति में नयी आशा की किरण बन सकती हैं। हम उन्हें साथ लेकर रोग मुक्त समाज का निर्माण करने की दिशा में काम करेंगे। कार्यक्रम में गोवर्धन ब्लॉक की सभी आशाओं व कुछ गांवों से आंगनबाडियों को आमंत्रित किया गया है।