-472 किसानों की बाजार की फसल का नहीं हो सका था जमाव
मथुरा। बाजार की हाइब्रिड किस्मों से अच्छा उत्पादन मिलता है। इसी कड़ी में मथुरा जनपद में भी श्रीराम बायो सीट्स जेनेटिक्स लिमिटेड हैदराबाद की हाइब्रिड बायो 8145 किस्म का 50 कुंतल बीज मंगाया गया। इस बीज को जिन 472 किसानों ने लगाया उनकी फसल नहीं उगी। बीज की सैंपलिंग और नमूनों फेल होने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गत मई माह में जनपद के 10 ब्लाकों पर स्थित कृषि रक्षा इकाइयों के माध्यम से कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस बीज को बेचा । बीज विक्रय भी सरकारी अनुबंध के तहत ही हुआ। बीज की आपूर्ति राष्ट्रीय बीज निगम के माध्यम से की गई लेकिन 3 जून को ही विभाग के पास बीज के अंकुरित ना होने की शिकायतें आने लगी। आनन- फानन में बीज की बिक्री रोकी जाती तब तक 28 कुंतल बिक चुका था। एक दर्जन किसानों की शिकायतों के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने जगह-जगह से बीज के नमूने लिए। इन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया तो जमाव में बीज का नमूना फेल आया। इसी किसने की शिकायत पुष्ट हो गई। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया की फिर से पर्व ही
निदेशालय स्तर को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है। अधो मानक बी की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने ज्यादातर किसानों को बीज का पैसा लौटा दिया है। कुछ किसानों को अभी भी बीच का पैसा वापस करना है। करीब ढाई हजार किसानों की बाजार की फसल की तैयारी की लागत और फसल बर्बाद होने के नुकसान की भरपाई के सवाल पर उन्होंने कहा की विधिक कर्यवाही
इसीलिए की गई है। किसान यदि क्लेम करेंगे तो कंपनी को इसकी भरपाई भी करनी होगी।