हरेश सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) मथुरा में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर योगाभ्यास प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि, रिफाइनरी के क्वालिटी मैनेजर और लाफिंग योगा–स्वर विज्ञान विशेषज्ञ राजेश अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ. अग्रवाल ने कहा— “केवल आसन करना ही योग नहीं है। भारतीय संस्कृति में संपूर्ण जीवन को जीने की पद्धति ही योग है। मिलना और जुड़ना ही योग है।”
विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रवाल ने ‘स्वर विज्ञान’ पर प्रभावशाली व्याख्यान देते हुए कहा कि सांसों का ज्ञान ही स्वर विज्ञान है। उन्होंने कहा, “जन्म से लेकर अंतिम क्रिया तक जीवन का हर क्षण योग से जुड़ा है, बस हमें इसे समझने की जरूरत है।”
प्रतियोगिता में जोरदार उत्साह, 57 शिक्षकों ने लिया भाग
योगाभ्यास प्रतियोगिता में 26 महिला और 31 पुरुष शिक्षक शामिल हुए। प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग से आए प्रशिक्षक—
वीरेन्द्र सिंह, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अड़ींग
कन्हैयालाल सारस्वत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पचहरा
शन्नो शुक्ला, योग वैलनेस सेंटर, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन
पारुल शर्मा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अड़ींग ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजेताओं की सूची
महिला वर्ग:
1. प्रथम — दुर्गेश चौधरी, प्रा.वि. सेरसा, फरह
2. द्वितीय — शशि सिंह, प्रा.वि. ढालगढ़ी, नौहझील
3. तृतीय — ज्योति शर्मा, प्रा.वि. खानपुर, बल्देव
पुरुष वर्ग:
1. प्रथम — देशराज सिंह, प्रा.वि. नगला गिरवर, गोवर्धन
2. द्वितीय — मनोज कुमार रावत, प्रा.वि. ऊमरी, मथुरा
3. तृतीय — नरेंद्र सिंह, प्रा.वि. महुअन-2, फरह
प्रतियोगिता प्रभारी हरेश सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का सुंदर प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सफल आयोजन में युवा प्रशिक्षुओं की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम का संचालन डीएलएड प्रशिक्षु अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। रजिस्ट्रेशन, फोटोग्राफी व अन्य व्यवस्थाओं में दिवाकर कुमार प्रजापति, अभिषेक चौरसिया, मुस्कान, नेहा, आकांक्षा, प्रिया, ईशा, प्रियंका, संजू, अर्पिता और शुभम पुष्कर ने सराहनीय योगदान दिया।
अंत में शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रवक्ता एवं कार्मिक उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।