कमला नेहरू सेकंड नगर क्षेत्र, मथुरा में खुली बैठक के दौरान तीन भागों का मतदाता सत्यापन डेटा जारी, अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

राजेश सिंह, पिंटू (पूर्व पार्षद मथुरा वृंदावन नगर निगम)

मथुरा। कमला नेहरू सेकंड नगर क्षेत्र में आयोजित खुली बैठक के दौरान विभिन्न भागों (वार्ड सेक्शन्स) में मतदाता सत्यापन एवं भौतिक जांच की स्थिति प्रस्तुत की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रतिनिधि राजेश सिंह पिंटू (पूर्व पार्षद), संजय हरियाणा और प्रदीप चौधरी उर्फ बोला भी मौजूद रहे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरव सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

भागवार मतदाता सत्यापन का विवरण

भाग संख्या 220

कुल वोटर: 846

सबमिट: 534

मृतक/शिफ्ट: 118

अनुपस्थित: 110

भाग संख्या 221

कुल वोटर: 898

सबमिट: 562

मृतक/स्विफ्ट: 144

अनुपस्थित: 190

भाग संख्या 222

कुल वोटर: 1308

सबमिट: 850

मृतक/स्विफ्ट: 292

अनुपस्थित: 160

अपर नगर आयुक्त ने प्रत्येक भाग के रजिस्टर व प्रपत्रों को गहनता से जांचा तथा टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घर-घर सर्वे को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा किया जाए।

टीमें रहीं सक्रिय

तहसील से आए सहायक कर्मी रामबाबू अमीन तथा विद्यालय से सहयोग कर रहे शूरवीर यादव, विवेक तिवारी और दुष्यंत सारस्वत भी कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में हुई यह बैठक मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।