ब्रज रज में घुलेगा लोक संगीत, नृत्य पर झूमेगा कान्हा की नगरी

दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार मथुरा।

दूरदर्शन एवं आकाशवाणी मथुरा द्वारा ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से “ब्रज रज उत्सव 2025” के मंच पर एक भव्य लोकसंगीत एवं नृत्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2025 को शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायिका एवं नृत्यांगना पद्मश्री डॉ. गुलाबो सपेरा अपनी मशहूर कालबेलिया नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ राजस्थानी लोक परंपरा के प्रसिद्ध नृत्य—घूमर, चरी, निंबूड़ा और भवाई गीतों की प्रस्तुतियां दर्शकों को लोक-संस्कृति के रंगों में सराबोर कर देंगी। संध्या की दूसरी प्रमुख प्रस्तुति में मध्य प्रदेश के सागर निवासी डॉ. जुगल किशोर नामदेव और उनके दल के कलाकार बुंदेलखंडी लोक संगीत की झलक दिखाएंगे। वे बधाई, नौरता और देवारी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे, जो मध्य भारत की लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को सजीव कमथुरा। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी मथुरा द्वारा ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से “ब्रज रज उत्सव 2025” के मंच पर एक भव्य लोकसंगीत एवं नृत्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2025 को शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायिका एवं नृत्यांगना पद्मश्री डॉ. गुलाबो सपेरा अपनी मशहूर कालबेलिया नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ राजस्थानी लोक परंपरा के प्रसिद्ध नृत्य—घूमर, चरी, निंबूड़ा और भवाई गीतों की प्रस्तुतियां दर्शकों को लोक-संस्कृति के रंगों में सराबोर कर देंगी। संध्या की दूसरी प्रमुख प्रस्तुति में मध्य प्रदेश के सागर निवासी डॉ. जुगल किशोर नामदेव और उनके दल के कलाकार बुंदेलखंडी लोक संगीत की झलक दिखाएंगे। वे बधाई, नौरता और देवारी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे, जो मध्य भारत की लोक संस्कृति की समृद्ध परंपररेंगी।