श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को मिला विश्व स्तर पर समर्थन, विदेशों से भी हो रहा जुड़ाव
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए उठी आवाज अब विश्व स्तर पर गूंजने लगी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की पहल पर शुरू हुए डिजिटल अभियान से केवल 24 घंटे में 72 देशों के लोग जुड़ चुके हैं।
महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत वृंदावन से की गई थी, और आश्चर्यजनक रूप से पहले ही दिन अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया सहित 72 देशों से भक्तों ने क्यूआर कोड स्कैन कर आंदोलन से जुड़ाव किया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का यह आंदोलन अब केवल भारत तक सीमित नहीं है। यह आस्था और सत्य की वैश्विक चेतना बन चुका है। डिजिटल माध्यम ने मथुरा की आवाज को दुनिया तक पहुंचाने का मार्ग खोल दिया है,”
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की ओर से देश-विदेश में रह रहे कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को विशेष क्यूआर कोड लिंक भेजे जा रहे हैं, जिससे वे ऑनलाइन आंदोलन से जुड़ सकें और अपने विचार साझा कर सकें।