खेमचंद्र अग्रवाल, शेरगढ़
——————–
शेरगढ़ थाना शेरगढ़ के गांव जघांवली में मंगलवार को देर शाम बच्चों के बीच विवाद की शिकायत पर भड़के पड़ोसी ने बच्चों के सामने मां पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी घायल को महिला उपचार को जाते समय उपचार से पहले ही मौत हो गई थी पुलिस ने कार्रवाई कर मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जिसमें पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया था अन्य अपराधियों की तलाश करते हुए थाना शेरगढ़ प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया नामित व्यक्ति अय्यूब पुत्र बदलू उम्र करीव65 वर्ष एवं मुजाहिद पुत्र साहून उम्र करीब 20 वर्ष निवासी जघांवली थाना शेरगढ़ को घटनास्थल यमुना पुल की तरफ करीव 50 कदम दूरी से थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








