मथुरा में मुठभेड़: दो शातिर चैन स्नैचर घायल, तमंचे और सोने जैसी चैनें बरामद

मथुरा।

शनिवार देर रात मथुरा में स्वाट टीम और थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, तीन चैनें (पीली धातु) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

माथुर में हुई मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम

📍नवादा रोड पर हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ नवादा से टेकमेन सिटी बिजलीघर जाने वाली सड़क के पास हुई।

घायल बदमाशों की पहचान गोविंद पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला मियां, थाना हसायन, हाथरस (उम्र 24 वर्ष) और अमित पुत्र सतेंद्र निवासी करारमई लोधीपुर, थाना हसायन, हाथरस (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

💥 कई लूट और स्नैचिंग में थे शामिल

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश हाई-स्पीड बाइक से सवार होकर राहगीरों से चैन स्नैचिंग और लूट की वारदातें करते थे। बरामद चैनें थाना हाईवे और वृंदावन में दर्ज मुकदमों से जुड़ी बताई जा रही है