एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत बोले– हर घर जल योजना को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी

मथुरा। एसओजी मथुरा और थाना मगोर्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को पाईप चोर गैंग के एक सक्रिय अन्तर्राज्यीय वांछित बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 45 चोरी किए गए पाईप, ₹19,000 नकद और भारी मात्रा में असलाह व कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
घायल/गिरफ्तार बदमाश
आसिफ पुत्र समसूद्दीन उर्फ समसू, निवासी निम्बाहेड़ी, थाना टपुकड़ा, जनपद खैरथल (राजस्थान), उम्र करीब 30 वर्ष।

वांछित साथी
बलदेव राज पुत्र नरेन्द्र लाल, निवासी सेक्टर-7, पंचकूला (हरियाणा)
हाकिम पुत्र फजरू, निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन, मथुरा
घटनास्थल: ब्रजधाम स्कूल के सामने, सौख रोड, थाना मगोर्रा क्षेत्र, मथुरा।
बरामदगी:
45 चोरी किए गए पाईप (कीमत लगभग ₹3 लाख)
19,000 नकद (चोरी के पाइप बेचकर अर्जित धन)
01 तमंचा .315 बोर
02 जिंदा और 03 खोखा कारतूस
घटना का विवरण
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त और उसके साथी प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन गंगा जल परियोजना से जुड़ी पाइपलाइन में प्रयुक्त पाईप चोरी करते थे। ये लोग दूर-दराज़ के ग्रामीण इलाकों से पाईप उखाड़कर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे और धन आपस में बाँट लेते थे।
इसी क्रम में 16 अगस्त 2025 को आरोपियों ने एपीसीओ कंपनी के ग्राम नगला देविया (भाग बछगांव) में रखे 110 पाईप चोरी किए थे। शुक्रवार को आरोपी आसिफ चोरी के पाईपों में से 45 पाईप बेचने के लिए आया था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
एसपी ग्रामीण बोले: “हर घर जल योजना जैसी राष्ट्रीय परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम को सराहनीय कार्यवाही के लिए पुरस्कृत किया जाएगा








