मथुरा में मंडी गेट बंद, रातों रात करोड़ों के बारे न्यारे 

दिलीप यादव, वरिष्ठ रिपोर्टर  मथुरा

 बीते 24 घंटे से मथुरा की अनाज मंडी में धान निकासी पूरी तरह ठप पड़ी है। सोमवार रात से शुरू हुई अव्यवस्था मंगलवार देर रात तक जारी रही। मंडी के गेट बंद रहे, ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान बाहर ही खड़े रहे और अंदर कारोबारियों का खेल चलता रहा।

अनाज मंडी के बंद गेट और खड़े किसानों के धान से लदे वाहन

निकासी रुकने से मंडी में अफरातफरी मची रही, जबकि दूसरी ओर कारोबारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर सस्ते भाव में धान खरीदते रहे।

मंडी सचिव रेनू ने बताया कि लगातार काम करने से मजदूर थक गए थे,

जिसके कारण निकासी बाधित हुई। गल्ला मंडी एसोसिएशन ने किसानों से एक दिन तक मंडी न आने की अपील की थी, लेकिन किसान अपनी उपज लेकर पहुँच गए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। मंगलवार को कर्मचारियों को पूरी तरह निकासी बहाल करने में झोंक दिया गया।

एसोसिएशन के महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि गीले धान के कारण मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया था। कई कच्चे आढ़ती किसानों की उपज को सीधे सड़क पर उतारवा रहे हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ी है। मंगलवार को नीलामी की बोली तक नहीं लग पाई

 

किसानों का आरोप है  कि निकासी रुकने से मंडी में जमा धान का ढेर बढ़ गया है और कारोबारी मौके का फायदा उठाकर सस्ते दाम पर खरीद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मंडी बंद होने से उन्हें अन्य मंडियों में 500 क्विंटल तक कम कीमत पर बेचना पड़ा।