खेमचंद्र अग्रवाल, शेरगढ़
– महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना शेरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को BHK अग्रवाल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, शेरगढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

इस अभियान की अगुवाई कर रहीं इंस्पेक्टर चेतना सिंह ने कहा:
“आज की महिलाएं केवल समाज की रीढ़ नहीं हैं, बल्कि सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में भी पीछे नहीं रह सकतीं। हमारा मकसद है कि हर लड़की और महिला अपने हक, सुरक्षा उपायों और कानूनी अधिकारों से भलीभांति परिचित हो।”
ये दी गई मुख्य जानकारियां:
गुड टच और बैड टच की पहचान और इस विषय में खुलकर बातचीत करने के महत्व को समझाया गया।
छेड़खानी या किसी भी तरह की असुरक्षा की स्थिति में डरने के बजाय, तत्काल 1090, 181 या 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई।
सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को देखते हुए छात्राओं को डिजिटल सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। जैसे कि अजनबियों से बातचीत न करना, अपनी निजी जानकारी साझा न करना आदि।
महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, और उनसे आग्रह किया गया कि वे स्वयं इन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:
सेवा नंबर
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
वीमेन पावर लाइन 1090
वीमेन हेल्पलाइन 181
पुलिस आपातकालीन सेवा 112
गर्भवती महिला व नवजात के लिए एम्बुलेंस 102
सामान्य एम्बुलेंस सेवा 108
बाल सहायता सेवा 1098
अग्निशमन सेवा 101
साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930








