पुलिस की गोली से बदमाश घायल, काफी दिनों से थी तलाश

पुलिस की गोली से बदमाश घायल, काफी दिनों से थी तलाश

– एसओजी मथुरा व थाना हाईवे पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

04 अक्टूबर 2025

📍 जनपद मथुरा | मनोज चौधरी

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम

मथुरा में लंबे समय से वांछित चल रहे 25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसओजी टीम मथुरा और थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जो हाल के दिनों की सबसे अहम पुलिस कार्रवाई मानी जा रही है।

🚨 क्या है मामला?

घायल बदमाश

04 अक्टूबर 2025 की देर रात, मथुरा-गोवर्धन रोड पर स्थित एफसीआई गोदाम के पास, जब एसओजी मथुरा व थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। जवाब में युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश हरदेव पुत्र धुर्री उर्फ जसवंत (निवासी मांगरौल जाट, थाना अछनेरा, आगरा) के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में मौके पर ही काबू कर लिया गया और उपचार के लिए तत्काल सरकारी अस्पताल भेजा गया।

🔎 काफी दिनों से थी तलाश

गिरफ्तार बदमाश तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित था, जो मथुरा के थाना हाईवे और थाना कोतवाली में दर्ज थे:

1. मु.अ.सं. 762/2025, धारा 305 / 331(4) / 317(2), BNS – थाना हाईवे2. मु.अ.सं. 739/2025, धारा 305 / 331(4), BNS – थाना हाईवे

3. मु.अ.सं. 528/2025, धारा 305A / 331(4) / 317(2), BNS – थाना कोतवाली

इन मुकदमों में वह बंद मकानों में सेंधमारी कर कीमती सामान और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पुलिस को उसकी तलाश कई महीनों से थी और उस पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

–🧾 बरामदगी का विवरण:

चोरी की बाइक — हीरो होंडा स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट)

5600 नकद

एक जोड़ी पीली धातु की टॉप्स

एक अवैध तमंचा (.315 बोर)

तीन जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस

चोरी किए गए लाइसेंस व ID कार्ड्स बरामद किए हैं।—

📜 अपराधिक इतिहास भी लंबा

 

गिरफ्तार बदमाश हरदेव के खिलाफ जनपद आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में कुल 11 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध असलहा, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।—👮‍♂️ एसएसपी श्लोक कुमार ने क्या कहा?

“जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। आज की मुठभेड़ हमारी सक्रिय खुफिया निगरानी और कड़ी मेहनत का परिणाम है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक वांछित और इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है, जो समाज में डर और असुरक्षा फैलाने का काम कर रहा था।

 

मैं एसओजी मथुरा और थाना हाईवे पुलिस की इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करता हूँ। हमारी प्राथमिकता है कि अपराधियों में भय हो और आम जनता में विश्वास।”