मनोज चौधरी, मथुरा
हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रेहड़ी, तख्ता, रस्सा व लोहे का पाइप बरामद
थाना महावन पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रेहड़ी, तख्ता, रस्सा व लोहे का पाइप बरामद किया है।
गिरफ्तारी बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 2 बजे बल्देव-महावन रोड पर खप्परपुर की ओर जाने वाले रास्ते के पास से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
उमेश पुत्र विजेन्द्र, निवासी ग्राम कारब, थाना महावन
छोटू उर्फ हरीशचन्द्र पुत्र महीपाल, निवासी ग्राम कारब, थाना महावन
—
🕵️♂️ घटना का विवरण:
गत 22 सितंबर 2025 को वादी ने थाना महावन पर सूचना दी थी कि एस.वी.एस. इंटरनेशनल एकेडमी से लगभग 500 मीटर आगे बबूल की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं।
पुलिस ने इस आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक राजकुमार पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम अधकटा, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत था।
हत्या की रात, शराब के लिए पैसे मांगने पर आरोपियों और मृतक के बीच विवाद हुआ था। दोनों अभियुक्तों ने उसे मोटरसाइकिल पर लगी रेहड़ी में बैठाकर खेतों की ओर ले जाकर रस्से से हाथ बांध दिए और तख्ते व लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। शव को बबूल की झाड़ियों में छिपा दिया गया और उसके कपड़े गंगनहर में फेंक दिए।









