स्वदेशी उत्पादों से बनेगा भारत आत्मनिर्भर

शेरगढ़ मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर बैठक सम्पन्न

 

शेरगढ़। भारतीय जनता पार्टी शेरगढ़ मंडल की ओर से श्री शिवचरण लाल स्मृति महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री बांके लाल गर्ग ने की।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाना आवश्यक है। लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं स्थानीय और भारतीय उत्पादों से खरीदें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और विदेशी निर्भरता घटेगी।

 

डॉ. रामप्रताप रहे मुख्य अतिथि

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी डॉ. रामप्रताप रहे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की दिशा है, जिसे हर नागरिक को समझना होगा।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

 

बैठक में जिला सह संयोजक बीरचंद गुर्जर, जुगेंद्र पायला, डॉ. योगेश तिवारी, रंजीत गुर्जर, अक्षयराम गुर्जर, डॉ. चरण वशिष्ठ, मुलायम सिंह, भानुप्रताप, ऊदल सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।