नवरात्र पर स्कंध माता एवं कात्यायनी माता को समर्पित भव्य माता की चौकी सम्पन्न
नई दिल्ली 28 सितम्बर :संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में भव्यता से सजे सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में आज छठे नवरात्र पर स्कंध माता एवं कात्यायनी माता को समर्पित भव्य माता की चौकी सम्पन्न हुई।
प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री निधि साहिल ने दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर के परिवार द्वारा संयोजित इस चौकी में उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया।
सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने आये जनसमूह एवं विशेष अतिथियों का स्वागत किया और महिला मंडल की ओर श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती उर्मिल गिरधर, श्रीमती जोनाली दत्ता एवं श्रीमती चारू अग्रवाल ने भजन गायिका सुश्री निधि साहिल का अभिनंदन किया।
आज की चौकी में अन्य गणमान्य नेताओं सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज एवं विधायक श्रीमती शिखा रॉय के साथ ही हजरात निजामुद्दीन ओलिया परिवार प्रतिनिधि श्री यासिर जिलानी ने सम्मिलित होकर सभी को नवरात्र की शुभकामनाऐ दीं।
–









