अड़ींग में वन गमन को निकले श्रीराम

दिलीप कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार

_________________
अड़ींग। गांव में बिहारी जी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्री राम वन गमन लीला हुई। इस दौरान राम लक्ष्मण के बाल स्वरूप गांव में निकले। राम वनों को जाता ली माता के जय घोषों के साथ स्थान स्थान पर स्वागत एवं बाल स्वरूपों का आरती कर पूजन किया गया।
लीला का शुभारंभ बिहारी जी मंदिर से हुआ। यहां से भगवान श्री राम अनुज के साथ घोड़ा बग्गी में सवार होकर गांव में निकले। सर्वप्रथम हौलू सेठ की दुकान पर स्वरूप और श्रद्धालुओं को जलपान करा स्वागत किया गया। तदुपरांत ठाकुर चौपाल पर
फल, मिष्ठान एवं दूध से सभी को स्वल्पाहार कराया गया। गामेती मोहल्ले में होकर स्वरूप ब्रह्मपुरी में स्वरूपों का पूजन आरती की गई। यहां और चिन्टू सोनी ने दुग्धपान कराया।

तदुपरांत वन गमन करते हुए बाल स्वरूपों की आरती -पूजन यादव मोहल्ले में किया गया। हर जगह स्वागत, पूजन, दान दें लोगों ने श्रीराम की लीला में आस्था व्यक्त की। मुस्लिम भाइयों ने भी दान राशि प्रदान की। वन गमन में कमेटी के नन्नू पंडित, छैल बिहारी शर्मा, पंकज पंडित, महाराज सिंह, कन्हैया ठाकुर, हरिओम शर्मा, हेमराज, चिंटू सोनी, गब्बर ठाकुर आदि दर्जनों लोग साथ चले।