मथुरा में एक हजार फिट ऊंची गुफा में दर्शन देंगी वैष्णो देवी मां

वंदना शर्मा

____________

जवाहर इण्टर कालेज मैदान पर माँ वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण चरम पर, माँ वैष्णो का नवदश (19बॉ)विशाल शोभा यात्रा, जागरण व छप्पन भोग की तैयारी पूर्णता की ओर,1000 फुट की बन रही गुफा

जवाहर इंटर कालेज के मैदान में बनाई जा रही गुफा

माँ वैष्णो देवी मित्र मण्डल रजि.के तत्वाधान में माँ वैष्णो देवी का नवदश (19बॉ) विशाल शोभायात्रा, भगवती जागरण व छप्पन भोग की तैयारी पूर्णता की ओर है ।

इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीजवाहर विद्यालय इण्टर कालेज के मैदान में बन रही माँ वैष्णो देवी की गुफा की तैयारी भी चरम पर है विगत 27 दिनों से जम्मू, कलकत्ता व मथुरा के कारीगर उसे मूर्त रूप देने में जुटे हैं । मंडल के अध्यक्ष अंशुमान गोयल ने बताया की गुफा में माँ वैष्णो देवी के दर्शन के अलावा वाण गंगा, चरण पादुका, अर्धकुमारी, माँ भगवती भवन ,नव दुर्गा एवं भैरों बाबा के दर्शन शोभायमान होगें । जम्मू में माँ वैष्णो की गुफा की तर्ज पर बनाई जाने वाली यह गुफा अलौकिक व दिव्य होगी ।जो की लगभग 1000 फुट की बन रही है
मण्डल के महासचिव पं0 शशांक पाठक एवं कोषाध्यक्ष बंटी गोला ने बताया कि 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे विशाल शोभायात्रा स्वामी घाट से प्रारम्भ होकर चैक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट, रूपम सिनेमा तिराहा होते हुये गोविन्द नगर थाना के निकट जवाहर विद्यालय के मैदान पर पहुँचेगी । जिसमें जगनेर ,आगरा, मथुरा के बैण्ड व नफीरी, पी एस एम नासिक के ढोल, माँ काली के अखाड़े पटेबाजी प्रदर्शन के सहित विभिन्न कलात्मक झंकियों के साथ माँ वैष्णो का दिव्य आभा बिखेरता डोला शोभायमान होगा ।
दोपहर 1 बजे माँ वैष्णो का पंचामृत महाभिषेक, कंन्या लांगूरा पूजन होगा । रात्रि 8 बजे जागरण में माँ वैष्णो की ज्योति प्रज्जलित कर माँ वैष्णो को छप्पन भोग अर्पित किये जायेगें ।
मुख्य भजन गायक कानपुर की शर्मा सिस्टर , संदपी मस्ताना, वृन्दावन के प्रमोद उपाध्याय ,मथुरा के अश्विनी शर्मा आगरा से जीतू साउंड आदि जागरण में माँ वैष्णो का गुणगान करेगें ।
मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण व्यवस्थायों में जुटे हैं ।मंडल के रवि मंगलमय ,विवेक सूतिया,चिराग बर्मा ,अंकित कसेरे, अनुज राजपूत ,विशाल सैनी ,कुशाग्र अग्रवाल ,सुमित वर्मा ,देव्यांश गोस्वामी ,अंकुर बी एस ए ,मौसम वर्मा ,कन्हैया अग्रवाल,राजेश गोला ,अमित भारद्वाज ,अमित सीए ,राज गोयल ,तरुण चोम्बाल ,दिलीप शर्मा ,प्रणव गोस्वामी ,दिनेश सादाबाद ,मोहित अग्रवाल ,राघव बजाज ,गोकुलेस गौतम आदि ने सभी भक्तो से अपील की है की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या मे आकर माँ भगवती का आशीर्वाद ग्रहण करे |