मनोज चौधरी
मथुरा। किसान दिवस का मासिक आयोजन बुधवार को किसानों के बहिष्कार की भेंट चढ़ गया।

अधिकारियों के बैठक में नहीं आने व समस्या समाधान नहीं होने पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने सभागार के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान दिवस में चुनिंदा विभागों के ही
अधिकारी पहुंचे थे। यहां पहुंचे किसान अधिकारियों के बैठक में शामिल नहीं होने से आक्रोशित हो गए। उन्होंने जब उपस्थित अधिकारियों से पिछली समस्याओं के समाधान की प्रगति की जानकारी मांगी तो अधिकारी उन्हें कोई जबाब नहीं दे सके। इससे आक्रोशित किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। यहां पहुंचे टिकैत यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान भी उनके समर्थन में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अगली बार तालाबंदी करने एवं डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है। केवीके अध्यक्ष वाईके सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को बैठक में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकते है। डीडी कृषि बसंत कुमार दुबे, मंडी सचिव रेनू वर्मा, सिंचाई एक्सईएन नवीन कुमार, डीएचओ मनोज कुमार, एआर कॉपरेटिव विवेक कौशल, डीएओ आवेश कुमार आदि अधिकारी रहे।
इस दौरान किसान उदयवीर सरपंच, मुकेश सिंह रावत, चन्द्रपाल सिंह, वीरपाल सिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह सिकरवार, हाकिम सिंह, लालसिंह तोमर, साहब सिंह, बनी सिंह, जयवीर सिंह, मंजीत चौधरी, सुखवीर सिंह, रामगोपाल, तेजपाल सिंह, पवन कुमार, सचिन चौधरी आदि रहे।








