शेरगढ़ में अग्रसेन शोभायात्रा को लेकर चला रहा तीन साल पुराना विवाद खत्म

खेमचंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार

———————————–

दाऊदयाल चौरलिया

अग्रसेन शोभा यात्रा को लेकर चला आ रहा 3 वर्ष पूर्व का विवाद हुआ खत्म धूमधाम से निकाली जाएगी जयंती अग्रसेन शोभायात्रा 22 सितंबर को निकाली जाएगी।

शेरगढ़ अग्रसेन शोभा यात्रा को लेकर शेरगढ़ कश्बा में 3 वर्ष से विवाद चल रहा था जिसमें जयंती दो निकल जाती थी लेकिन एक प्रतिष्ठित व्यक्ति जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह ने इस पर विचार विमर्श करके शोभा यात्रा एक निकालना को कहा जिसमें कुछ समस्या आई इसके लिए उन्होंने दोनों पक्षों के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को एक जगह बैठा कर दोनों में एकता कराई उसके पश्चात दोनों तरफ के बने पदाधिकारीयो से समाज में अपने बने पद को समाज के आगे समर्पित कर दिया उसके पश्चात समाज ने दोनों तरफ से बने अध्यक्ष की सहमति से दाउ दयाल चौरालिया अध्यक्ष नियुक्त किए गए इसी प्रकार अन्य पदों पर भी पहले समाज के आगे समर्पित हुए पदों को लेकर अन्य पदाधिकारी बनाए गए इसी प्रकार चल रहा 3 वर्ष पूर्व का विवाद खत्म हुआ और धूमधाम से अग्रसेन जयंती निकालने का निर्णय लिया. जिसमें अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रबंधक पिंटू बंसल, कोषाध्यक्ष विष्णु बंसल, उप प्रबंधक यादराम मित्तल, उप प्रबंधक मुरारी लाल अग्रवाल, उप प्रबंधक नितिन अग्रवाल,उप कोषाध्यक्ष खेमचंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक बंसल एवं कपिल गर्ग, प्रचार मंत्री कुणाल अग्रवाल, अध्यक्ष दाउ दयाल ने बताया मेला कमेटी भी बनाई गई है. इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रतिष्ठित पूरी समाज के लोग उपस्थित रहे