_________________
मुकुट पूजन, श्री गणेश शोभा यात्रा के साथ श्री राम लीला महोत्सव का शुभारम्भ
श्री राम लीला सभा (रजि0) मथुरा के तत्वावधान में आयोजित 22 दिवसीय श्री राम लीला महोत्सव का मुकुट पूजन व भव्य गणेश शोभा
यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया । प्रातः 10 बजे श्री कृष्ण जन्म स्थान लीला मंच पर श्री गणेश अम्बिका व शोडष मातृका, वरुण, पंचोमकार, नवगृह, कलश पूजन, श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमानजी, ब्रह्माजी, शिवजी आदि के मुकुट श्रृंगार पोशाक, धनुष बाण, गदा, त्रिशूल आदि का विधिवत पूजन आचार्य गोविन्द गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी एवं लीला स्वामी अनिल कुमार शर्मा ने करा कर स्वरूप व पात्रों का वर्ण बंधन किया ।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह स्थल पर मंदिर निर्माण को लेकर के महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने क्या रखा प्रस्ताव, जो क्षण भर में हो गया पारित
सभा के नीति निदेशक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी,सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नन्द किशोर अग्रवाल महामंत्री मूल चन्द गर्ग, मंत्री प्रदीप कुमार सर्राफ पी.के., विजय कुमार सर्राफ किरोड़ी, कोषाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल सर्राफ, आय-व्यय निरीक्षक अजय मास्टर, वीरेंद्र अग्रवाल सोहन लाल कातिव श्रृंगार मंत्री सुरेन्द्र खोना, प्रचारमंत्री पं0 शशांक पाठक, जूलूसमंत्री विनोद सर्राफ, कार्यालय मंत्री संजय बिजली, अनूप टैण्ट, नागेन्द्र मोहन मित्तल, हेमन्त अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल डॉ अशोक अग्रवाल श्याम सिंह अहेरिया कुंबर नरेन्द्र सिंह उमाशंकर अग्रवाल अशोक बंसल योगेश अग्रवाल नरेंद्र चौधरी आदि सहित अनेक गणमान्य व वरिष्ठजनों ने पूजन किया ।
पूजन व्यवस्था में श्रंगार संयोजक उमेश बिजली वाले, विष्णु शर्मा, रमेश किस्सो, नितिनशर्मा ने दिया
सायंकाल 5 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार से श्रीगणेश जी की भव्य शोभायात्रा मे सर्वप्रथम सभा की जीप, तासे, बैनर, ऊॅट पर दौसा, घोड़ा पर झंड़ा, झांकी गणेशजी, शिव शक्ति बैण्ड, झांकी विराटरूप, झांकी पंचमुखी हनुमान, श्री प्रकाश बेंड, अखाड़ा माँ कैलादेवी, झांकी खाटूश्याम, ढोल दिल्ली, झांकी गोवर्धन लीला, प्रिन्स बैण्ड, झांकी शंकर जी ब्राह्मण की संरचना, झांकी सालासर हनुमान, बैण्ड सुधीर आगरा , झांकी सांवरिया सेठ, झांकी गरूण पर विष्णु, झांकी मनकामेश्वर, झांकी राधा बल्लभ, झांकी हरीहर, मथुरा रत्न प्रकाश बैंण्ड, अन्त में चांदी के विशाल सिंहासन पर श्री राम, श्री जानकी जी, श्री भरत, श्री लक्ष्मण, श्री शत्रुघ्न श्री हनुमान के स्वरूप रथ पर विराजमान होकर अपनी अद्भुत छटा से भक्तों को सम्मोहित कर रहे थे । शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आरती व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सभा के नीति निदेशक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी , सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नन्दकिशोर अग्रवाल, महामंत्री मूलचन्द गर्ग, मंत्री प्रदीप कुमार सर्राफ पी0के0, विजय कुमार सर्राफ करोड़ी, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल सर्राफ, आय-व्यय निरीक्षक अजय मास्टर, प्रचारमंत्री पं0 शशांक पाठक, जलूस मंत्री विनोद सर्राफ, श्रृंगारमंत्री सुरेन्द्र खोना, संजय बिजली, अनूप टैण्ट, शैलू हकीम, हिमांशु सूतिया, नागेन्द्र मोहन मित्तल, उमेश प्रेस वाले, योगेंद्र गोयल, राजनारायण गौड़, उमेश बिजली, हेमन्त अग्रवाल, हिमांशु सुतिया प्रवीण अग्रवाल दिनेश सादाबाद कुशाग्र अग्रवाल अंकुर गर्ग चरत लाल सर्राफ, विवेक सूतिया, अजय सर्राफ, अशोक बंसल,दिनेश सदर, अंशुल गर्ग लोहे वाले, मनोज अग्रवाल, मनीष गर्ग आदि उपस्थित थे ।
सुबह दूध सेवा जयन्ती प्रसाद अग्रवाल म/यान्ह प्रसाद सेवा गो0 जमुना प्रसाद गर्ग की स्मृति में रिजुल गर्ग एवं नीरज तायल द्वारा व रात्रि प्रसाद सेवा चन्द्र शेखर अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (बबलू भाई) ने की ।
15-09-2025 सोमवार को गोस्वामी तुलसीदास जीवन चरित्र की लीला सायं 7 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर होगी ।









