19 को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, दीनदयाल धाम में भाजपा नेता डालने लगे डेरा

श्रवण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार

____________________

डीएम और एसपी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

19 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के अलावा मुख्यमंत्री के आने-जाने के मार्ग पर भी किया मंथन

फरह
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। मेला समिति के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री के आने-जाने और कार्यक्रम की जानकारी ली।

रविवार दोपहर को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और एडीएम वित्त पंकज वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ दीनदयाल धाम पहुंचे। स्मारक निदेशक सोनपाल जी और मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक आदि से मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।
अधिकारियों ने स्मारक भवन का भी निरीक्षण किया, जहां मुख्यमंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय की यादों से जुड़ेंगे।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मेला पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और उनके आने-जाने पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के उद्योग केंद्र के अलावा अन्य स्थानों पर संभावित भ्रमण पर भी बातचीत की। अधिकारियों ने विराट युवा सम्मेलन कार्यक्रम स्थल भी देखा, जहां मुख्यमंत्री संबोधन करेंगे। करीब आधा घंटे तक अधिकारी मुख्यमंत्री से जुड़े हर कार्यक्रम की जानकारी जुटाते रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, रामनरेश कटारा, मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार शर्मा, जगमोहन पाठक, सीओ श्वेता वर्मा आदि मौजूद रहे।