भारत विभाजन का कड़वा सच और तुष्टिकरण की राजनीति को इस फ़िल्म के माध्यम से बेहतर तरीक़े से उजागर किया गया है — कपिल मिश्रा
नई दिल्ली, 12 सितंबर : दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह द्वारा आज फ़िल्म डिवीजन ओडिटोरियम में लोकप्रिय फ़िल्म “द बंगाल फ़ाइल्स” की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया जिसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी मलिका नड्डा और दिल्ली के उपराज्यपाल की पत्नी श्रीमती संगीता सक्सेना ने दिल्ली के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ देखा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक सतीश उपाध्याय, मृदुला प्रधान, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और अमित गुप्ता सहित कई गणमान्य पदाधिकारी और युवा भी उपस्थित थे।
https://x.com/mahe64243/status/1966459795294036194
इस स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर फ़िल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी झा ने फ़िल्म डिवीज़न पहुँचकर सभी का धन्यवाद किया।
कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत विभाजन के कड़वा सच और पहले तुष्टिकरण की जो राजनीति भारत विभाजन के वक्त की गई थी और फिर उसको छिपाने की जो कोशिशें की गई इस फ़िल्म के माध्यम से उस सच्चाई को बेहतर तरीके से उजागर करने का सफल प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सिनेमा की यह जिम्मेदारी है कि वह अतीत और वर्तमान के सत्य को दिखाए।
उन्होंने बंगाल में इसे रोकने की कोशिश किए जाने के मामले पर कहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें इस बात का डर है कि सच्चाई बाहर आने से उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा।
श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह फ़िल्म महज एक फ़िल्म नहीं बल्कि हिंदुओं के साथ विभाजन के वक्त हुए अत्याचार को इतिहास के जिन पन्नो में गुम करने की कोशिश की गई उसको उजागर करने का एक माध्यम बनी है।
योगिता सिंह ने कहा कि आज स्पेशल स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रबुद्ध जनों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा सहित कई गणमान्यों ने फ़िल्म द बंगाल फाइल्स देखी और फ़िल्म देखने के बाद हमे आज विभाजन के वक़्त किस प्रकार से हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया था और ख़ासकर बंगाल में किस प्रकार से 40,000 हिंदुओं को मारा गया था उसका कड़वा सच इस फ़िल्म के माध्यम से समझ आया है। मैं दिल्ली के सभी नागरिकों और खासकर युवाओं से कहूँगी कि वह इस फ़िल्म को एक बार ज़रूर देखें और जिस काले इतिहास को छिपाने की कोशिश की गई है उससे रूबरू हो।








