जलभराव से स्थगित हुई राधारानी ब्रज 84 कोस यात्रा

वंदना शर्मा

_________________

पद्मश्री संत रमेश बाबा महाराज की श्री राधारानी वार्षिक ब्रजयात्रा के अत्यधिक वर्षा और बाढ़ के मद्देनजर को रद कर दिया गया। यात्रा प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है। यह जानकारी मान मंदिर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं यात्रा प्रबंधक राधाकांत शास्त्री ने दी। श्री राधारानी ब्रजयात्रा प्रभारी राधाकांत शास्त्री ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस में इसबार भारी मात्रा में लगातार पानी बरसने के कारण जल भराव से ब्रज में कहीं भी पड़ाव स्थल के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है, ।

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के आदेश पर यात्रा प्रबंध समिति ने इस वर्ष यात्रा नहीं कराने का निर्णय लिया है। श्री शास्त्री ने कहा आप सभी को इस संदेश से निश्चित रूप से कष्ट तो होगा, मगर सभी के हितों को ध्यान में रख कर बड़े दुखी मन से यात्रा प्रबंध समिति को ये निर्णय लेना पड़ा हैं। आपकी ब्रजयात्रा की अभिलाषा राधारानी अगले वर्ष सानंद पूर्ण करेंगी। यात्रा की अधिक जानकारी के लिए श्री राधारानी ब्रजयात्रा समिति ने सहायता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए है।9927194000,9927338666 इन नंबरों पर हर समय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।