वंदना शर्मा मथुरा:
वृंदावन में आए गुजरात के श्रद्धालुओं के कार्यक्रम को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष कर रहे थे संबोधित
मथुरा
श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईद का मस्जिद विवाद के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सनातनियों से जागने, उठ खड़े होने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। वह मंगलवार को वृंदावन में अलग-अलग आश्रमों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हम जीतेंगे और हमको दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे इस केस के हिंदू पक्ष का मां प्रताप सिंह एडवोकेट ने वृंदावन स्थित सोहम आश्रम में गुजरात से आए श्रद्धालुओं के संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा के विधर्मियों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को चार बार तोड़ा और ब्रज में रक्तपात करके लूटपाट की। हिंदुओं पर जजिया कर लगाया गया। भगवान के विग्रहों को तोड़कर यमुना में फेंक दिया गया। मूल गर्भ गृह पर मस्जिद का निर्माण करवा दिया गया। इसी मस्जिद को हटाकर वहां पर भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनाए जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में मुकदमा लड़ रहे हैं। हिंदुओं के मध्य जाकर उनको उनका इतिहास स्मरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को जीतेंगे और फिर अयोध्या की भांति मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का भव्य और विशाल मंदिर मूल गर्भ गृह पर स्थल पर बनेगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्वामी विवेकानंद का सूत्र वाक्य स्मरण करते हुए कहा की जागो उठो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो उनका कहना था कि हिंदू अब आप जाग जाओ और एकजुट हो करके सनातन धर्म की रक्षा के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि पर मुगल काल में किए गए अतिक्रमण को हटवाकर वहां मंदिर बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करो। उन्होंने न्यास के बैनर तले चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी भी इस मौके पर दी और कहा के जल्द ही आप सब के सहयोग से एक बड़े कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी उनके साथ वृंदावन के प्रख्यात संत पंडित श्यामानंद जी महाराज भी मौजूद थे।








