वंदना शर्मा
______________________
अगले 72 घंटे में गुजर जाएगी आसमानी आफत
ताजेवाला से छोड़ा गए पानी ने मथुरा में किया प्रवेश
खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा यमुना का जल स्तर
मथुरा 3 सितम्बर 2025;
पर्वतों से लेकर मैदानी क्षेत्र तक में हो रही वर्षा से यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया ।ओखला से छोड़ गया पानी मथुरा जनपद की सीमा में प्रवेश कर गया । जो अगले 72 घंटे में गोकुल बैराज से आगरा के लिए पास हो जाएगा। जलभराव और बाढ़ से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें भी इसके साथ बढ़ गई। 
महानगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने लगी। बुधवार को बंद ट्यूबवेल की संख्या 13 से बढ़कर के 25
हो गई ।पहले से दो एसपीएस बंद है। नदी के तट वर्ती इलाकों में डी एम चंद्र प्रकाश सिंह लगातार भ्रमण कर स्थिति को नियंत्रित किए हुए हैं । गांवों में फंसे लोगों को निकाल कर के सुरक्षित स्थानों पर ठहराए जाने के कार्य में तेजी आ गई है ।राहत शिविर में ठहरे लोगों के खान-पान , स्वास्थ्य परीक्षण और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है ।
किसानों के पशुओं को भी अलग-अलग स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है । तटवर्ती इलाकों में लगातार मुनादी करवा कर लोगों को संभावित बाढ़ से होने वाले खतरे से आगाह किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना के बड़े हुए जल स्तर को देखते हुए चाकचौबंद व्यवस्थाएं की गई है । एसपी श्लोक को कुमार ने बताया कि यमुना की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई भी इस समय यमुना में प्रवेश न कर सके और लोगों को पानी से दूर रहने के लिए अलर्ट किया जा रहा है।
यूं बढ़ रहा जल स्तर
बुधवार की सुबह आठ बजे से 12 बजे के मध्य यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर अधिक था, लेकिन एक बजे इसमें मामूली सी गिरावट आई। यह प्रयाग घाट पर 39 सेंटीमीटर अधिक नापा गया। दो बजे के बाद यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक यह बढ़कर 41 सेंटीमीटर अधिक हो गया । अभी जल स्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वर्षा भी जारी : बुधवार सुबह हल्की धूप निकली , लेकिनबाद बादल छा गए । सुबह 11 बजे से 15 मिनट तक मूसलाधार पानी बरसा। दो बजे से लेकर कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा का क्रम बना हुआ है।








