डीएम बोले, बाबा पानी आ रहा, अब तो यमुना किनारे से हट ही जाओ

मथुरा

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने यमुना जी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत

वृन्दावन में बाबा को स्थान छोड़ने के लिए कहते जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह

तहसील महावन के गोकुल क्षेत्रांतर्गत रमण रेती आश्रम का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार महावन अमित त्रिपाठी के साथ रमण रेती आश्रम के संपूर्ण परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने सभी पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ससमय उक्त कार्य को कराया जाए, जिससे बाढ़ की स्थिति में कोई भी पशु को नुकसान न हो।
रमण रेती आश्रम निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील महावन के यमुनापार नगला कोल्हू में स्थित बाढ़ चौकी/ शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कमरों का अवलोकन किया। बेड, गद्दे, चादर, तकिया आदि को देखा। उन्होंने उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता को शेल्टर होम में आने वाले सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों हेतु भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उक्त निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने महावन के विशाल मैरिज लॉन के स्थापित शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने शेल्टर होम में बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की तथा उनसे कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवारों से भोजन, पानी, विद्युत, रहने हेतु की गई अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता को निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी को समय से भोजन उपलब्ध कराए।