नई दिल्ली, 1 सितंबर
कार्यक्रम में रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा योगेन्द्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज सहित कई गणमान्य हुए शामिल
पार्श्व गायिका मालिनी अवस्थी की गीत और अन्य कलाकारो की नृत्य प्रस्तुति में झूमे दर्शक
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मैथली भोजपुरी अकैडमी के सहयोग से माता चकेरी देवी फाउंडेशन की ओर से आज दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में वर्षा ऋतु को विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बदरिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खुले सेंट्रल पार्क में निश्चित बदरिया कार्यक्रम के आयोजन में आज बदरा बड़ी बाधा बने पर
आयोजकों ने अंतिम पलों में कार्यक्रम को एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर में स्थान्तरित कर भव्यता से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।
संगीत, संस्कृति और सद्भाव से सजी इस भव्य शाम में वर्षा ऋतु की आख़िरी फुहार का साक्षी बनी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और उनके साथ दिल्ली सरकार में संस्कृति मंत्री श्री कपिल मिश्रा, सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत चहल,
एनडीएमसी सदस्य श्रीमति सरिता तोमर, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी श्री संजय मयूख, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, विधायक श्री अभय वर्मा और श्री अनिल शर्मा, भाजपा नेता श्री राजीव बब्बर और श्री जयप्रकाश जेपी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पांडे मिश्रा, मोर्चा प्रभारी श्रीमती श्याम बाला, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता, सुश्री अपूर्वा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के संस्थापक श्री ब्रजेश राय और कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने सभी आए गणमान्यों का स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्वांचल और खासकर बिहार की पार्श्व गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी जी के गानों और अन्य कलाकारो की नृत्य प्रस्तुति में उपस्थित सभी दर्शक खूब झूमे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक तौर पर शुरुवात की।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि बदरिया एक ऐसा शब्द जो मन की छू जाता है और पहली बार इस तरह का आयोजन होना इस बात का सबूत है कि दिल्ली अब बदल रही है। बीते छह महीने में अगर दिल्ली सरकार के किसी मंत्रालय ने किए हैं तो वह संस्कृति मंत्रालय ने किया है इसलिए मैं कपिल मिश्रा जी को बहुत बहुत साधुवाद देती हूँ।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि वर्षों से दिल्ली बारिश के भय में जी रही थी लेकिन हमारी सरकार ने उस भय को ख़त्म करके एक बदरिया जैसे भाव को उत्पन्न किया है। पहले बारिश में घंटों जल जमाओ होते थे लेकिन आज मिंटो ब्रिज हो या आईटीओ का इलाका हो वह सब बारिश होते ही साफ़ हो जाता है। पूरा देश मौसम को एंजॉय करता है वही दिल्ली मौसम को डर कर जीते थे बारिश में जल भराव, सर्दी में प्रदूषण और गर्मी में अन्य समस्या लेकिन अब दिल्ली वालो को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि जैसे बारिश का पानी दिल्ली से ग़ायब हो जा रहा है वैसे ही पोल्युशन भी ख़त्म होगा। इस बदरिया का हम सब मिलकर एंजॉय करें इस मोटिव के साथ हम आज यहाँ इकट्ठा हुए हैं।
श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में ना सिर्फ़ पहली बार तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया बल्कि मैथिली भोजपुरी अकैडमी का यह पहला संस्कृति आयोजन है और मैं सबको उम्मीद दिलाता हूँ कि आने वाले समय में छठ, रामलीला और अन्य धार्मिक आयोजन भी बहुत ही शानदार तरीक़े से किया जाएगा।
प्रवीण शंकर कपूर
भाजपा दिल्ली








