मथुरा में मुथूट कंपनी का बड़ा घोटाला, गहनों में फेरबदल कर ग्राहक को दिए नकली

मनोज चौधरी, मथुरा

______________________

कोतवाली पुलिस ने मुथूट फिनकार्प लिमिटेड के एक सीनियर कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव और ब्रांच मैनेजर जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी में गिरवी रखे गए आभूषणों में फेरबदल कर नकली कर दिए।

पुलिस की अभिरक्षा में आरोपी मैनेजर मध्य में

पुलिस ने बताया कि वादी मुकदमा ने आरोप लगाया है कि मुथूट फिनकार्प लिमिटेड में गिरवी रखे गए आभूषणों में बैंक कर्मियों द्वारा फेरबदल कर नकली कर दिए गए। इस मामले में पुलिस ने जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी जोगेंद्र सिंह मुथूट फिनकार्प लिमिटेड के अपर्णा टावर शाखा में सीनियर कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव और ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कंपनी की अन्य ब्रांचों में इसी तरह की पूर्व में भी घटनाएं सामने आई हैं।