ग्रामीणों ने वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर किए अपलोड
कोसीकलां : इन दिनों रात में ड्रोन कैमरे दहशत का पर्याय बनते जा रहे हैं। क्षेत्र के गांव जाब में हाल ही ड्रोन कैमरे रात में आसमान उड़ते हुए देखे गए, जबकि धर्मनगर में ड्रोन उड़े । इनकी संख्या भी तीन बताई गई है।

ग्रामीणों ने वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड किए गए हैं। इलाका पुलिस ने इस तरह की घटना से इंकार करते हुए इसे महज एक अफवाह भर बताया है।
कोसी- नदगांव रोड स्थित गांव जाव और धर्मनगर में बीती रात फिर ड्रोन मंडराने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। ग्रामीण सत्यभान चौधरी ने बताया कि रात करीब दस बजे उसकी छत पर ड्रोन पहुंचा तो वह उसे गिराने के लिए लाठी लेकर चढे लेकिन वह तेजी से दूसरी ओर चले गए। पूरे गांव में यह मंडराते रहे। एक दिन पूर्व भी ऐसा ही हाल रहा। वहीं धर्मनगर में भी ड्रोन गांव के आसमान में मंडराते देखे गए। ग्रामीणों ने उसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भी प्रसारित किया। जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट करते नजर आए। कुछ लोग इसे अफवाह करार देते दिखे तो कुछ ने प्रशासन द्वारा उन्हें नदियों एवं जलभराव का सर्वे से संबंधित डेटा एकत्रित करने की दलील दी। गांवों के आसमान में रात को मंडराने वाले ड्रोन की सच्चाई तो पुलिस प्रशासन ही बता सकेगा। फिलहाल गांवों में ये डर और कौतुहल का विषय बने हुए हैं। हालांकि थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि यह केवल अफवाह ही हैं। लोग इस पर ध्यान न दें।








