बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण समारोह

बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण समारोह
मथुरा, भाजपा विधायक  श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में बाढ़ चौकी गुरुकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन में प्रशासन द्वारा  तहसीलदार महोदय  जितेन्द्र कुमार चाहर, राजस्व निरीक्षक  ईश्वरी प्रसाद व लेखपाल धर्मेन्द्र चौधरी एवं अन्य लेखपालगण व अधिकारी गणों के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए राशन किट का वितरण किया गया, समारोह में सभी राशन किट प्राप्त कर खुश हुए, समारोह का संबोधन करते

 हुए विधायक ने बताया  कि सरकार द्वारा सभी बाढ़ पीड़ितों को पूरी मदद की जायेगी, तहसीलदार महोदय ने सभी को आश्वस्त किया कि जिस तरह अब तक आपको मदद मिलती रही है, आगे भी पूरी तरह से मदद मिलती रहेगी, सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक रात दिन पूरी मेहनत से बाढ़ चौकियों पर बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं, और हम हर आपदा में आपके साथ है, चन्द्रशेखर वर्मा मण्डल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा बताया गया कि सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व आम जनता द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक जी एवं तहसीलदार महोदय का धन्यवाद किया, समारोह शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ।