कान्हा के जन्मोत्सव पर दीपदान से झिलमिलाया यमुना का विश्राम घाट

मथुरा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विश्राम घाट पर शुक्रवार की शाम दीपदान किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में यमुना का विश्राम घत

के अंतर्गत यमुना पर दीपदान का शुभारम्भ गन्ना विकास और चीनी मिले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप जलाकर किया। उन्होंने यमुना महारानी की पूजा भी की।

 

उफनती यमुना के बीच दीपदान का दृश्य मनोहरी था। 5252 दीपों से विश्राम झिलमिला उठा। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, भाजपा नेता नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीपदान किया।