वंदना शर्मा ::
—————–
ब्रज में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास छाने लगा है। हर घर मंदिर आश्रम में कान्हा के प्राकट्य उत्सव की तैयारी चल रही हैं। संपूर्ण मथुरा नगरी को आकर्षण का केंद्र बनाने का कार्य प्रशासन युद्ध स्तर पर चल रहा है। जो अपने अंतिम चरण में है।
श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर पूजा अर्चना और दर्शन के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्म महाभिषेक भागवत भवन में होगा।
रात्रि 11 बजे श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन के भी कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 12 बजे से भगवान के जन्म दर्शन होंगे जो रात डेढ़ बजे दर्शन होंगे।








