वंदना शर्मा, 11 अगस्त 25 : शिक्षा से वंचित बच्चों को नया दृष्टिकोण प्रदान करने का कार्य कर रहा नवचेतन एक आह्वान एनजीओ पैरों से दिव्यागों का भी मददगार हैं। यहां तक गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले को भी खाद्य सामग्री (राशन) के पैकेट भी उपलब्ध करा रहा है।

एनजीओ की अध्यक्ष भावना शर्मा ने बताया कि एनजीओ के द्वारा स्ट्रीट स्कूल का संचालन किया जा रहा है। शिखर धवन फाउंडेशन के सहयोग से मथुरा और वृंदावन में अलग अलग दो स्ट्रीट स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें दो सैकड़ा बच्चों को विद्याध्यन कराया जा रहा है। उनका कहना है कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इन्हीं बच्चों को प्रवेश दिलाने का कार्य एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है। एनजीओ की अध्यक्ष भावना शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में गरीब मजदूरों के हित में करीब एक दशक से एनजीओ कार्य कर रहा है। हाल ही में 500 परिवारों को खाद्य सामग्री पैकेट शिखर धवन फाउंडेशन के सहयोग से वितरित किए गए थे। साथ ही 20 व्हीलचेयर दिव्यागों को बांटी गई। लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने से एनजीओ को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने अलग अलग पुरस्कार भी मिले हैं।








