मथुरा 8 आगत 2025:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निकट 9 अगस्त 1925 को ब्रिटिश सरकार द्वारा संग्रहित की गई धनराशि को लेकर का जा रही ट्रेन को काकोरी के पास देशभक्तों ने लूट लिया था। योगी सरकार ने इस घटना को काकोरी ट्रेन एक्शन का नाम दिया था,
जबकि इसको पहले काकोरी ट्रेन लूट कांड के नाम जाता था। इतिहास में इसी घटना को काकोरी षड्यंत्र के नाम से जाना गया। क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में ट्रेन को चंद्रशेखर आजाद, अशफाउल्ला, राजेंद्र लाहिड़ी, सचिंद्र सान्याल, मन्मथनाथ गुप्ता ने बंदूक की नोक पर गार्ड को काबू कर तिजोरी को काट कर चार हजार रुपए लूट लिए थे।क्रांतिकारियों के इस एक्शन से भारतीय आवेशित गए। इसके बाद ही देश की राजनीति का वातावरण ही बदल गया था।

आज क्रांतिकारियों के इस एक्शन की याद में ब्रज की हर गली गलियारे से ले कर सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। जगह जगह तिरंगा यात्रा और रैलियां निकाली है मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि आज जिले भर में तिरंगा रैली निकाली गई। जिनमें विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मनोज चौधरी








