बरेली हाईवे पर तीन कावंड़ियों की मौत, एक घायल

बयाना भरतपुर के कांवड़िया लौट रहे थे थाना जमुनापार में हुआ हादसा

मथुरा : थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के समीप जयपुर बरेली हाईवे पर तड़के करीब तीन बजे जिला बुलंदशहर के रामघाट से डांक कांवड़ लेकर आ रहे तीन कांवड़ियों को ट्रक ने रौंद डाला। घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई एक कांवड़िया घायल हो गया।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया, भरतपुर के थाना बयाना क्षेत्र के गांव लहचोरा निवासी सोनू पुत्र मुन्ना लाल,भीम पुत्र होरीराम, भूपेंद्र पुत्र देवी सिंह,बबली पुत्र रामकिशन टैक्टर ट्राली से जयपुर बरेली बाइपास पर होकर जा रहे थे तभी मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रेलर बरेली की जा रहा था अचानक चालक को झपकी लगने से ट्रेलर रेलिंग तोड़ता हुआ टैक्टर ट्राली को रौंद डाला जिसमें सोनू गंभीर से घायल एवं भीम,भूपेंद्र,बबली की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।