मथुरा की खराब है ट्रैफिक व्यवस्था, साहब कुछ तो करिए

मथुरा 7 अगस्त,2025:
नगर की विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी का एक दल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार यादव से मिला व नगर की समस्याओं के समाधान की मांग रखी जिस पर कार्यवाही करते हुए अधिकारियों द्वारा आदेश निर्गत किए गए वहीं विगत दिनों चांदी व्यापारी की लूटी गई चांदी की शत प्रतिशत बरामद व बदमाशों के प्रति कठोर कार्रवाई से प्रसन्न होकर व्यापारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को हार माला पटका उड़ाकर सम्मानित किया गया
वहीं व्यापारियों द्वारा कुछ महा पूर्व व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या में लापरवाह बरते जाने पर अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न किए जाने व हत्या में जेल में बंद हत्यारो पर गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की जिस पर कप्तान द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्य मजिस्टिशल जांच कमेटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी व हत्यारो पर शीघ्र ही गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी
विगत 8 जुलाई से लापता सराफा कारोबारी भोला की गायब होने पर कप्तान द्वारा बताया गया कि ऐसा लगता है कि गायब व्यापारी अपनी मर्जी से कहीं गए हैं टीम लगी हुई है शीघ्र खुलासा किया जाएगा
नगर की गड़बड़ ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में व्यापारियों द्वारा ई-रिक्शा बड़ी-बड़ी स्कूल बस को नियंत्रित कर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था ई रिक्शाओं की आंतक से मुक्ति व स्कूलों के छोटे वाहनों को शहर में प्रवेश देने की बात कही व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई फोन नंबर जारी करने की मांग की व पुराने शहर जैसे होली गेट से डीग गेट, भरतपुर गेट से लाल दरवाजा, भरतपुर गेट से होली गेट तक हेलमेट की चालान नहीं करने की मांग रखी जिस पर कप्तान द्वारा बताया गया कि त्योहारों से पूर्व ही ई-रिक्शाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा व विद्यालय प्रबंधकों से वार्ता कर नगर की घनी आबादी क्षेत्र में बड़े वाहनों के स्थान पर छोटे बाहन चलवाई जाएंगे वह व्यापार मंडल द्वारा बताई गई स्थान पर हेलमेट की चलन नहीं काटे जाएंगे व शीघ्र ही यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए एक फोन नंबर जारी किया जाएगा
श्री कृष्ण जन्मस्थान व्यवसाय समिति के व्यापारियों के पूर्व में बनने वाले बाहन पास का विगत दो वर्षों से नवीनीकरण नहीं किए जाने की बात पर कप्तान द्वारा जन्माष्टमी के तुरंत बाद एसपी सुरक्षा को पास जारी करने की निर्देश दिए वहीं nh2 मसानी लिंक रोड सरस्वती कुंड स्थित राधा ऑर्किड कॉलोनी के सामने वाहनों की गति को नियंत्रित किए जाने हेतु व्यापारियों की मांग पर स्टॉपर लगाने के आदेश दिए
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग, सुनील साहनी, नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, महावीर मित्तल, गुरमुख दास,सहमहामंत्री श्री भगवान चतुर्वेदी, मंत्री विकास जिंदल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संगठन मंत्री अशोक अग्रवाल, उपेंद्र चतुर्वेदी, नीरज अग्रवाल, करण मित्तल आदि मौजूद रहे
लेखक
शशिभानु गर्ग
महामंत्री