समाज और राष्ट्र के बड़े चिंतक थे डॉक्टर गौर: महेंद्र प्रताप

समाज और राष्ट्र के बड़े चिंतक थे अखिल भारतीय राजपूत महासभा के संरक्षक डॉक्टर गौर: महेंद्र प्रताप
-अखिल भारतीय क्षेत्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर दी श्रद्धांजलि

मथुरा 6 अगस्त 2025:
अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक रहे डॉक्टर शिवराम सिंह गौर के गोलोक गमन से संगठन में दुःख का माहौल है। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकृष्ण कृपाधाम में संगठन में 6 अगस्त 2025 को स्वर्गीय शिवराम सिंह गौर को श्रद्धा सुमन दिए।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्वर्गीय डॉक्टर गौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि

डॉक्टर गौर ने जीवन भर राष्ट्र, धर्म और समाज के चिंतन में बिताया। वह हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि डॉक्टर गौर जी हर वर्ष केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में उनकी स्मृति में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर ने स्वर्गीय गौर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी कमी को संगठन में पूरा तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन वह संगठन के साथ वह 24 घंटे खड़े हुए है। साथ ही उन्होंने डॉक्टर गौर की एक प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव रखा, जिसे आम सहमति से पारित कर दिया गया। राजपूत महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक प्रताप सिंह ने

डॉक्टर गौर के साथ बिताए समय के अनुभव साझा करते हुए कहा कि गौर जी एक व्यक्ति नहीं , वह स्वयं ही व्यक्तित्व थे।

क्रांतिकारी सत्यमित्रानंद जी महाराज ने डॉ गौर के विचार को आगे बढ़ाए जाने पर बल दिया और उनके द्वारा दिए गए संदेश से भी समाज को अवगत कराया और समाज के विकास का मूलमंत्र एकजुटता का क्षत्रियों से आह्वान किया। कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि डाक्टर गौर ने समाज की रक्षा के लिए कार्य किया। वह हमेशा समाज के कल्याण के लिए जीवन भर कार्य किया। ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने डॉक्टर गौर के स्वजन  की हर संभव मदद किए जाने का वादा किया। स्वर्गीय डॉक्टर गौर की धर्मपत्नी राजेंद्री, पुत्री प्रदेश सिंह, संदेश सिंह,दिल्ली के दुष्यंत सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, अटल सिंह सिसौदिया, महावीर सिंह राजावत, तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन राजू चौहान ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।