छात्राएं होंगी रणकौशल में निपुण, आत्मरक्षा की सीखेंगी विद्या

मथुरा 5 अगस्त 2025:

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन के संबंध में जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में  05 अगस्त 2025 को राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा, सीओ, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अड़ींग, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा अवगत कराया गया की प्रशिक्षकों के चयन के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था जिसके द्वारा ब्लैक बेल्ट योग्यता धारी 12 प्रशिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया है। एक प्रशिक्षक द्वारा अधिकतम तीन विद्यालयों में एक घंटा प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण तीन माह तक संचालित किया जाएगा। कुल 34 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश प्रदान किए गए की आवेदन करने वाले 12 प्रशिक्षकों को उनके निकटतम विद्यालय आवंटित करते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जाए। प्रशिक्षकों को आवंटित विद्यालय से प्रत्येक माह उनकी उपस्थिति व प्रशिक्षण के संबंध में प्रधानाचार्य से आख्या प्राप्त करने के उपरांत ही भुगतान की कार्यवाही की जाए।

मनोज चौधरी

पत्रकार