मनोज चौधरी
मथुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चांदी लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को गोली मारकर ढेर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में घायल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मुठभेड़ की जानकारी
मथुरा के थाना फरह पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्य रात्रि में ग्वालियर बाईपास पुल के नीचे एनएच 19 पर दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी नीरज पुत्र मुंशीलाल निवासी धाना तेहरा थाना सैय्या आगरा की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी पदम सिंह उर्फ राहुल पुत्र रामभरोसी निवासी धाना तेहरा थाना सैय्या आगरा घायल हो गया।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से 82.2 किलोग्राम सफेद धातु की ईटें, एक पिस्टल/ दो खोखा कारतूस .32 बोर, 5 खोखा कारतूस .315 बोर और एक बोलेरो गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या UP 80 CK 8669 बरामद की।
फरार आरोपी
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पहचान बृजमोहन रैपुरिया के ड्राइवर रोहित, लव बघेल पुत्र भजनलाल निवासी धाना तेहरा थाना सैंया आगरा, भोला उर्फ राजकुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी तेहरा थाना सैंया आगरा और केपी उर्फ केन्द्रपाल पुत्र शिवराम निवासी ग्राम हसेला थाना अछनेरा आगरा के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना फरह में मु0अ0सं0 292/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। बाद में अपराध की गंभीरता को देखते हुए धारा 310(2)/317(3)/140(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।









