जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस की गोली से घायल

मथुरा के थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम की शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान सामालिया फार्म हाउस के पास हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में देवेंद्र उर्फ गैंडा घायल हो गए। उसके पैर में गोली लगी है। मौके से पुलिस ने एक नाजायज तमंचा .315 बोर, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस भी बरामद हुई है।

आरोपी देवेंद्र उर्फ गैंडा पुत्र ग्यासी निवासी थोक दाउद चौमुहा थाना जैत मथुरा के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को उपचार के लिए सौ सैय्या अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक विकास शर्मा, उप निरीक्षक जय सिंह, उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक शिवम कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।