मथुरा पुलिस ने फर्जी सर्किल ऑफिसर को भेजा जेल

मथुरा में फर्जी सीओ की वर्दी पहनकर लोगों पर रोब दिखाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा के थाना वृन्दावन पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो यूपी पुलिस के सीओ की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर रोब दिखाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी वर्दी, नेम प्लेट, सीटी डोरी, बेज, चमड़े की पुलिस वेल्ट और जूते बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
– नाम: सिद्धार्थ पुत्र स्वर्गीय कन्हाई लाल
– पता: बक्शी गली मेन रोड, थाना चन्दन नगर, जनपद हुगली, पश्चिम बंगाल
– उम्र: करीब 32 वर्ष

गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को केसी घाट से गोपीनाथ बाजार को जाने वाली रोड पर वृन्दावन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

बरामदगी का विवरण
– 1 वर्दी खाकी रंग की जिस पर 6 सितारे सफेद धातु के
– 1 नेम प्लेट सिद्धार्थ चक्रवर्ती ओ+
– 1 सीटी डोरी नीले रंग की
– 2 यूपी पुलिस के बेज
– 1 चमड़े की पुलिस वेल्ट मय चपरास सफेद धातु
– 1 जोड़ी जूते ब्राउन कलर
– 1 गहरे नीले रंग की बैरेट कैप मय उत्तर प्रदेश पुलिस मोनोग्राम

आगे की कार्रवाई
अभियुक्त के विरुद्ध थाना वृन्दावन पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसे जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रशांत कपिल, प्रभारी निरीक्षक, थाना वृन्दावन
  धर्मेंद्र कुमार, निरीक्षक अपराध, थाना वृन्दावन
– उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी रंगजी, शुभांशु यादव, हेडकांस्टेबल, सुनील कुमार, कुशलेश कुमार, कांस्टेबल आकाश यादव