IRCTC होटल घोटाले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत ने फैसले की अगली तारीख 5 अगस्त निर्धारित की है. कोर्ट ने इससे पहले भी गत 29 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था. CBI के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की तरफ से कहा गया था कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे के पुरी और रांची स्थित BNR होटल को IRCTC को ट्रांसफर किया था.
इस मामले में CBI के अनुसार रेल मंत्री रहने के दौरान लालू प्रसाद यादव ने 2005-06 में कोचर बंधुओं को IRCTC के 2 होटल (रांची, पुरी) लीज पर दिलाए थे. जिसके बदले पटना में 3 एकड़ जमीन ली थी. यह जमीन कोचर बंधुओं ने सरला गुप्ता की कंपनी को बेची थी. उसके बाद फिर इस कंपनी का मालिकाना हक राबड़ी और तेजस्वी की कंपनी के पास आ गया था. बता दें कि इसी जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा मॉल बन रहा था.