प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में दिखी के देश विकास की तस्वीर

मथुरा। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में तीनों विधानसभाओ के सभी मंडलों के बूथ पर चल कार्यक्रम किए जा रहे है । पार्टी पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक बूथ व शक्ति केन्द्रों पर प्रधान मंत्री मन की बात, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और पौधा रोपड़ का कार्यक्रम चल रहा है।
इसी के मध्य आज पुष्पांजलि स्तिथ जिला कार्यालय पर प्रधानमन्त्री मन की बात कार्यक्रम को सुना गया, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया
प्रधानमंत्री मोदी जी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या और न्यायपालिका को नियंत्रित करने की कोशिशों पर प्रकाश डाला। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना है जिसने देश के लोकतंत्र को प्रभावित किया था।
प्रधानमंत्री ने देश को ट्रेकोमा से मुक्त करने की उपलब्धि साझा की, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य में एक बड़ी सफलता है। ट्रेकोमा एक आंख की बीमारी है जो लाखों लोगों को प्रभावित करती है, और इसके उन्मूलन से देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री ने योग की अहमियत पर जोर दिया और इसके महत्व को रेखांकित किया। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
प्रधानमंत्री ने धार्मिक यात्राओं और पारंपरिक पवित्रताओं पर चर्चा की, जो हमारी एकात्मता को स्पष्ट करती हैं। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें अपनी जड़ों से जुड़ने में मदद करता है।

इन विषयों पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने इन छोटी-छोटी बातों को महत्व देने के पीछे के कारणों को भी समझाया। उन्होंने कहा कि ये छोटे-छोटे प्रयास सिस्टम में सुधार, हायर उद्देश्य, और सांस्कृतिक संपर्क को बढ़ावा देते हैं। उनका दृष्टिकोण बताता है कि हर छोटा कदम बड़ा बदलाव ले आता है और स्वास्थ्य, संस्कृति व लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाले ये छोटे प्रयास देश के स्थायी विकास का आधार हैं।

इसके अलावा कार्यक्रम में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनके बारे में विस्तर से बताया।और “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत एक पेड़ रोपित भी किया गया, जिसका उद्घाटन जिला कार्यालय पर एक नीम का पोधा लगा कर किया। उन्होने बताया यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि मथुरा जिले के सभी बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी दस दस पौधा रोपण करेंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल चौधरी, सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी,अमन ठाकुर, सुरेश तरकर मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों उपस्तिथि मौजूद रही।