जागेगा हिंदू, बनेगा श्रीकृष्ण का मंदिर: महेंद्र प्रताप

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई में विहिम भी साथ: अमर सिंह
विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वाँ जन्मदिवस
मथुरा: विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति ने गुरुवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस पर सनातन की रक्षा कर हिंदुओं को संगठित करने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भ गृह स्थल पर मंदिर निर्माण के आंदोलन का समर्थन किया। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास की जानकारी दी और पुनः मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय से लेकर धरातल पर संघर्ष जारी रखने के अपने संकल्प को भी दोहराया।अंत में भविष्य के खतरों को लेकर हिंदुओं को आगाह करते एकजुटता का आह्वान किया।
मसानी लिंक रोड स्थित होटल विंगस्टन में धूमधाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने मातृशक्ति को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि श्री कृष्ण के मंदिर विधर्मियों ने चार बार तोड़ा और मूल गर्भ गृह स्थल मस्जिद का निर्माण करवा दिया। गर्भ स्थल पर फिर मंदिर निर्माण होने के सवाल पर सभी ने एक स्वर में समर्थन किया। न्यास अध्यक्ष ने न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा की भी विस्तार से जानकारी दी। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया। राष्ट्रीय संरक्षक हरिशरण जी महाराज ने कहा कि हिंदुओं को अब विंधर्मियों की सेवाओं पर निर्भर न रह कर स्वयं को सशक्त बनना होगा। यही समय की मांग है। कबाड़ के बिक्री को लेकर मातृशक्ति को भी नसीहत दी। संत योगी दिलीप ने भी इसका समर्थन किया। प्रदेश महामंत्री नम्रता गुप्ता ने रोजगार के हर क्षेत्र में हिंदुओं के कार्य न करने पर चिंता जताई। महिलाओं की भी आगाह किया कि वह इसकी गंभीरता को समझे। जिलाध्यक्ष सोनू तोमर ने संगठन मजबूती पर बल दिया। महामंत्री रश्मि अग्रवाल व शिल्पा झुनझुनवाला ने संचालन किया। आगरा मंडल प्रभारी अलका की विशेष मौजूदगी रही। वहीं, बालिकाओं और मातृ शक्ति के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई ।मिशन सिंदूर नाटक की प्रस्तुति ने खूब तालिया बटोरी। इससे पूर्व 108 तुलसी के पौधे रोपे गए | खजानी की निदेशक शिप्रा राठी, डॉ रितिका, रश्मि सरोज भारतीय आदि ने महिला उद्यम पर प्रकाश डाला।