

– उप चुनाव में पढ़ाया एकता का अध्याय, प्रधानी का करवाया निर्विरोध चुनाव
मथुरा: बात होगी और जुबान से बाहर निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी ही। मथुरा जिले के विकास खंड बलदेव की ग्राम पंचायत गढ़सौली में हुए ग्राम प्रधान के उप चुनाव में यह सिद्ध भी हो गया। इसी गांव के रहने वाले युवा और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने ग्रामीणों को एकता का पन्ना पढ़ाया तो वह आदर्श का हीरा बन गया। सभी ग्रामीण मिलजुल कर बैठे तो ग्राम प्रधान को निर्विरोध चुनाव ही करवा दिया।
यह बात यहीं पर खत्म नहीं हुई और ग्रामीणों ने राजकुमार को आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने का भी प्रस्ताव तक पारित कर दिया।
गांव गढ़सौली के रहने वाले 36 वर्षीय राजकुमार तोमर एक किसान परिवार के हैं। आपने आसपास किसान, खेतिहर मजदूरों के दुःख दर्द को बचपन से ही देखते चले आ रहे राजकुमार तोमर ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कई बड़े बड़े सफल आंदोलन भी किए हैं। यही कारण है कि तोमर की छवि गांव की गली गलियारों से लेकर दिल्ली और लखनऊ की राजनीति में भी अलहदा ही है। उप चुनाव में गांव बच्चू सिंह और सोनू माहौर चुनावी मैदान में जब आमने- सामने आए तो कांटे का मुकाबला नजर आने लगा। तब राजकुमार तोमर ने ग्राम पंचायत में एकता की पहल की। ग्रामीणों ने भी उनका इसमें भरपूर साथ दिया और बच्चू सिंह को निर्विरोध चुने जाने के रूप में इसके प्रत्यक्ष सुखद परिणाम भी सामने आए। गुरुवार सुबह गांव की चौपाल पर हुई बैठक में नव निर्वाचित प्रधान के साथ ही साथ भाकियू नेता का भी तहेदिल से स्वागत किया गया। पंच भजन लाल ने कहा कि इस तरह के प्रयास ही समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम को स्थापित करते है और चुनाव को लेकर पनपने वाली रंजिश की गुंजाइश को भी कोई स्थान समाज मे नहीं छोड़ते हैं। वृद्ध जगदीश भगत जी ने राजकुमार तोमर के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तोमर का एक एक पन्ना तो समाज के लिए हीरा बन गया है। इसका स्थान तो विधान सभा होना चाहिए है। पूर्व प्रधान सोवरन सिंह ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि आज गांव में शांति, प्रेम और सौहार्द का जो वातावरण बना हुआ है। उसमे थोलू पहलवान और राजकुमार तोमर का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। गांव के गणमान्य नागरिक गोविंद पंडित जी ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र में ही नहीं दिल्ली और लखनऊ तक राजकुमार तोमर ने गांव की पहचाना बनाई और समाज के हर वर्ग की पीड़ा को भी दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही एकजुटता, भाईचारा कायम रखने और अपने गांव के साथ ही साथ आसपास के क्षेत्र में समाज सुधार के लिए ठोस पहल करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक का संचालन भजनलाल ने किया।
रनो, उदयवीर, पंगा,श्यामवीर,वीरों,रामवीर, बलवीर तोमर, राजू, दर्याब सिंह, जुगेंद्र, जयवीर,डूंगर ,मनीराम, होरी लाल,कालू पहलवान,विनोद,पप्पू तोमर, महेंद्र सिंह, फालो,संजय सरपंच,पूर्व प्रधान लाखन सिंह, लाखन ताऊ, मदन सिंह, भूदेव, गोली बाबा,नवाब तोमर,नरेश, रफीक खान, राजू खान, अजित जाटव, गोली जाटव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठक में शामिल हुए।








